गोला: सोपाईघाट पुल के पास स्थित पेट्रोल पंप के समीप दो बाइकों की हुई आमने-सामने से जोरदार टक्कर, एक की घटनास्थल पर हुई मौत
बेलघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सोपाइघाट पुल के पास पेट्रोल पंप के समीप रविवार की शाम दो बाइकों में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक बाइक सवार की तत्काल घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गये। मृतक युवक की पहचान उरुआ थाना क्षेत्र के गुलहरिया गाँव के निवासी विक्रम उम्र करीब 31 वर्ष रूप में हुईl