गोला: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गगहा का हेल्थ एटीएम हुआ खराब, काउंटर से ओआरएस नदारद
गोला में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य केदो पर हेल्थ एटीएम लगाए गए हैं जिसका लोकार्पण स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा किया गया था। एक हेल्थ एटीएम का मूल्य तकरीबन ₹10 लाख है। इस हेल्थ एटीएम के द्वारा 5 मिनट में 50 से अधिक रोगों की जांच की जा सकती है। जांच की रिपोर्ट के अनुसार चिकित्सक के द्वारा दवाइयां का सुझाव भी दिया जा सकता है।