पंजाब से निहंगों का बड़ा जत्था उत्तराखंड रवाना..!! पंजाब के मोहाली से सैकड़ों निहंग सिखों का जत्था उत्तराखंड के लिए निकल गया है। 25 जून को कर्णप्रयाग कूच की चेतावनी निहंगों ने दी थी, जिसके बाद पंजाब में अलग अलग ज़िलों से निहंग सिख मोहाली में इकट्ठा हुए, और फिर वहां से उत्तराखंड के लिए निकल पड़े हैं। हिमाचल उत्तराखंड के पांवटा बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल, पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है। हर गाड़ी की चेकिंग हो रही है, बिना चेकिंग के किसी को आगे नहीं बढ़ने दिया जा रहा है।
.