कोरबा के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि एवं बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जनता के नाम संदेश का वाचन भी किया।
समारोह में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
#IndependenceDay2026
#KorbaDistrict
#Chhattisgarh
40 views | Korba, Chhattisgarh | Aug 15, 2026