आबू रोड: आबूरोड पुलिस ने नकबजनी का खुलासा किया, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया
आबूरोड। शहर थाना पुलिस ने नकबजनी के मामले का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी किया गया मोबाइल और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। कार्रवाई एसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देश और थानाधिकारी हरचंद देवासी के नेतृत्व में हुई।