शिवपुरी जिले में थाना फिजीकल पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 52-52 पत्तों की 2 ताश की गड्डियां और कुल 1280 रुपये नकद जब्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ, जुआ, सट्टा, अवैध हथियार, अवैध खनन, अवैध शराब और अपराध नियंत्रण के लिए