मड़ावरा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह 6 बजे तहसील परिसर मड़ावरा में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी मदनमोहन गुप्ता एवं तहसीलदार मनोज कुमार श्रीवास्तव ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।