जबलपुर: बारिश के मौसम मद्देनजर टूरिस्ट प्लेस में पुलिस का अलर्ट,लगाए गए संकेत बोर्ड,पानी से दूर रहने की अपील
बारिश के मौसम के मद्देनजर जबलपुर पुलिस के द्वारा टूरिस्ट प्लेस में अलर्ट जारी करते हुए।संकेत बोर्ड लगाए गए है।जिसमे पुलिस ने घूमने आने वाले लोगो से पानी से दूर रहने एवं जोखिम भरी जगहों पर सेल्फी न लेने की अपील की है।साथ ही टूरिस्ट प्लेस में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया है।पुलिस का कहना है आजकल लोग रील बनाने के चक्कर मे जान जोखिम मे डाल रहे।