पटना ग्रामीण: पटना में ग्रामीण कार्य विभाग और मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना की समीक्षा बैठक, पटना डीएम ने की अध्यक्षता
पटना जिलाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने ग्रामीण कार्य विभाग तथा मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना की पटना जिले में संचालित 31 योजनाओं में अनुमंडल वार प्रगति की समीक्षा शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे की। मौके पर डीएम ने बताया कि ग्रामीण कार्य विभाग की 5 योजनाओं पर कार्य प्रारंभ है और मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत सभी योजनाओं में विभाग को DPR बनाकर भेजा गया है।