पटना ग्रामीण: डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने डीएम कार्यालय में की अपील की सुनवाई, संबंधित अधिकारियों को समाधान के दिए निर्देश
डीएम कार्यालय में शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने अपील की सुनवाई की। बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के अंतर्गत द्वितीय अपील और बिहार सरकारी सेवक शिकायत निवारण नियमावली 2019 के अंतर्गत प्रथम अपील की सुनवाई पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने की है।