पटना ग्रामीण: मिलर हाई स्कूल में 9 फरवरी को तेली हुंकार रैली का किया जाएगा आयोजन, आबादी के अनुसार राजनीतिक भागीदारी की मांग
पटना के मिलर हाई स्कूल में 9 फरवरी को तेली हुंकार रैली का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे राजद विधायक रणविजय साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी है। 9 फरवरी को होने वाले इस रैली के जरिए तेली समाज अपनी आबादी के अनुसार राजनीतिक भागीदारी की मांग करेंगे।