पटना ग्रामीण: खेतान मार्केट के दुकानदार से 1 करोड़ रुपये की मांगी गई रंगदारी, पीरबहोर थाने की पुलिस कर रही जांच
पीरबहोर थाना के खेतान मार्केट स्थित एक दुकानदार से 1 करोड़ की रंगदारी का मामला सामने आया है। पत्र भेजकर ये रंगदारी की मांग की गई है। 4 फरवरी को दुकानदार द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है। हालाँकि मामला मीडिया के सामने आज आया है। शुक्रवार की सुबह 11 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए पीरबहोर थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम ने ये जानकारी दी है।