पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का किया गया आयोजन, मंत्री अशोक चौधरी ने सुनी लोगों की फरियाद
जदयू कार्यालय में शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी शामिल हुए। अशोक चौधरी ने जदयू कार्यालय में अपनी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान का संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश भी दिया।