सारठ: सारठ प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में पीएम आवास की जनसुनवाई, मंझलाडीह व पथरड्डा में बिना आवास बने ₹28.80 लाख निकाले गए
Sarath, Deoghar | May 13, 2026 सारठ प्रखंड सभागार में प्रमुख जीके रवानी की अध्यक्षता में बुधवार शाम 5 बजे तक 8 पंचायत के PM आवास योजना की जनसुनवाई हुई। बताया कि जनसुनवाई के दौरान मंझलाडीह व पथरड्डा पंचायत में ₹28.80 लाख निकासी के बावजूद 24 आवासों का नामोनिशान नहीं पाया गया। वही अन्य पंचायतों में भी आवास निर्माण में गड़बड़झाला होने की बात सामने आई है। ज्यूरी सदस्य सह BDO समेत कई अन्य भी थे