कोरबा: कोरबा में युवतियों की खतरनाक स्टंटबाजी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, गरबा ड्रेस में बोनट पर लेटीं युवतियां
Korba, Korba | Oct 19, 2026 कोरबा में गरबा के रंग के बीच युवतियों की खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में युवतियां चलती कार पर जान जोखिम में डालकर स्टंट करती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि गरबा ड्रेस पहने युवतियां कार के बोनट पर लेटकर स्टंट कर रही हैं, तो वहीं कुछ युवतियां चलती कार के दरवाजों पर लटकती दिखाई दे रही हैं।