डॉ. अंबेडकर नगर: महू में 17 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण का विरोध, ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा
महू के कुवाली क्षेत्र में 17 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। बुधवार 1 बजे भूमि अधिग्रहण के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण तहसील कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखते हुए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई पर आपत्ति जताई। किसानों का कहना है कि वे पिछले कई दिनों स