भीलवाड़ा: कमला नेनो कॉलोनी में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और ₹70 हजार नकद चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध
शहर के पुर थाना क्षेत्र स्थित आटूण रोड पर कमला नेनो कॉलोनी में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 70 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात उस समय हुई, जब मकान मlमालिक परिवार सहित महाराष्ट्र घूमने गया हुआ था।वही वहाँ लगे सीसीटीवी में एक संदिग्ध भी कैद हुआ है