लखीसराय: कबैया थाना को मिला इंस्पेक्टर थाना का दर्जा, जिले में अब चार इंस्पेक्टर थाना
बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश संख्या 354/2026 के तहत कवैया थाना को इंस्पेक्टर थाना का दर्जा दिया गया है. गुरुवार अपराह्न 8 बजे प्राप्त जानकारी के मुताबिक अब जिले में इंस्पेक्टर थानों की संख्या बढ़कर चार हो गयी है. लखीसराय, सूर्यगढ़ा और बड़हिया थाना पहले से इस श्रेणी में हैं. इससे अपराध नियंत्रण, अनुसंधान की गुणवत्ता एवं प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ होगी.