प्रतापगढ़: टेऊँगा स्थित भाजपा कार्यालय पर अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर उनके जीवन वृत्त पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर भाजपा कार्यालय टेऊँगा में उनके जीवन वृत्त पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन बुधवार शाम 4.30 बजे हुआ। सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य और जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने उनके अद्वितीय व्यक्तित्व और कृतित्व को नमन किया। वक्ताओं ने कहा की अटल जी की पावन स्मृतियां हम सभी के मानस पर सदैव जीवंत रहेंगी।