प्रतापगढ़: राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता प्रमोद तिवारी का शैल श्याम प्लाजा में कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत
बुधवार शाम 4 बजे शैल श्याम प्लाजा पहुंचे राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता प्रमोद तिवारी का कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों ने भव्य स्वागत किया। प्रमोद तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान करने की निंदा की। वहमहंगाई और रुपये के अवमूल्यन पर भी चिंता व्यक्त किया