जहानाबाद: युवक क्रांति के अध्यक्ष संजय कुमार यादव ने जिले में कंबल वितरण किया, लोगों से अपील की
रविवार दिनांक 22 दिसंबर 2024 को दिन में करीब 2 बजे से युवक क्रांति के अध्यक्ष संजय कुमार यादव के द्वारा जिले के विभिन्न जगहों पर गरीब असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच में कमल वितरण किया गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा की कड़ाके की ठंड पढ़नी शुरू हो गई है और सरकार की तरफ से कोई व्यवस्था ग्रामीणों के लिए नहीं किया गया है।