बसेड़ी: नादनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 105 पव्वे अवैध शराब जब्त, दो शराब तस्कर गिरफ्तार, दो साल से फरार स्थायी वारंटी भी पकड़ा
जिले में अपराधियों की धरपकड़ और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे एरिया डॉमिनेशन अभियान के तहत नादनपुर थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 105 पव्वे अवैध देशी शराब जब्त की है। पुलिस ने शराब परिवहन के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो साल से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधी