सवायजपुर: हरपालपुर क्षेत्र में अज्ञात कारणों से एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने पीएम को भेजा शव
हरपालपुर थाना क्षेत्र के बरनई गांव में एक व्यक्ति ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।