सवायजपुर: नायब तहसीलदार ने अर्ध सैनिक बल और पुलिस के साथ अरवल क्षेत्र के गांवों में किया फ्लैग मार्च
लोकसभा के चुनाव को लेकर नायब तहसीलदार राजेश कुमार ने अर्ध सैनिक बल और स्थानीय पुलिस के साथ अरवल थाना क्षेत्र गावों में फ्लैग मार्च किया। नायब तहसीलदार ने बताया कि लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अर्धसैनिक बल के जवानों और अरवल थाना पुलिस के साथ उन्होंने क्षेत्र के चौंसार, श्रीमऊ आदि गांवों में फ्लैग मार्च किया।