सवायजपुर: पंत इंटरमीडिएट कॉलेज में हुआ पंत प्रभा वार्षिक पत्रिका के छठे अंक का विमोचन
पंत इंटरमीडिएट कॉलेज पाली में बृहस्पतिवार वार्षिक पत्रिका पंत प्रभा के छठे अंक का विमोचन विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार पांडेय ने किया। पत्रिका में विद्यालय के अध्यापकों और विद्यार्थियों के लेख और कविताओं को संकलित किया गया है। विमोचन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री पांडेय ने कहा कि किसी भी विद्यालय की पत्रिका उस विद्यालय का दर्पण होती है।