सवायजपुर: घरेलू कलह से तंग आकर मजदूर ने की आत्महत्या, पाली क्षेत्र के दरियापुर गांव का मामला
पाली थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में एक मजदूर ने घरेलू कलह से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बृहस्पतिवार सुबह बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।