Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
मोदी
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
kullutimes
Kullu, Kullu
| Nov 27, 2026
MORE NEWS
नित्थर-कोयल-बायल-रामपुर सड़क मार्ग जानस में पर उतार दी ऐक्सावेटर मशीन देखिए सड़क के हाल कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री सड़क योजना स्टेज फोर के तहत हुई थी सड़क की मैटलिंग l Hitesh Bharti NMC News24
Kullu, Kullu | Nov 28, 2026
LIVE : हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड्स एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश द्वारा मनाली में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर संबोधन
Kullu, Kullu | Nov 27, 2026
कुल्लू में राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू 25 टीमों के खिलाड़ी मैदान में दिखाएंगे दमखम प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों वर्गों के मुकाबले किए जाएंगे आयोजित महिला वर्ग में 11 जबकि पुरुष वर्ग में 14 टीमें प्रतिभा का करेंगी प्रदर्शन राहुल कौशल कार्यकारी अध्यक्ष बास्केटबॉल एसोसिएशन कुल्लू
Kullu, Kullu | Nov 27, 2026
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने सहित सूचना, शिक्षा एवं जागरूकता पर जोर Kullu Times उपायुक्त डॉ. अमित शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों की अनुपालना तथा सड़क सुरक्षा को लेकर किए जा रहे विभिन्न उपायों की विस्तृत समीक्षा की गई।उपायुक्त ने कहा कि जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। इसका विवरण सभी एसडीएम को भेज दिया गया है। बैठक में जनवरी 2026 से सितंबर 2026 तक की दुघर्टनाओं के आंकड़ों के विश्लेषण की जानकारी में बताया गया कि कुल्लू ज़िले में दर्ज कुल 125 सड़क दुर्घटनाओं में सबसे प्रमुख कारण चालक का ध्यान भटकना है, जिसके अंतर्गत सर्वाधिक 53 मामले (42.4%) दर्ज किए गए हैं। इसके पश्चात 29 मामले (23.2%) अभी जांच या अवलोकन के अधीन हैं, जो दर्शाता है कि लगभग एक-चौथाई घटनाओं के अंतिम कारणों की पुष्टि होना शेष है। तीसरे स्थान पर लंबी दूरी तय करने या चालक की थकान व बेचैनी से जुड़े 12 मामले (9.6%) हैं, जो पहाड़ी मार्गों पर वाहन संचालन की चुनौतियों को रेखांकित करते हैं। इसके अतिरिक्त, वाहन से गिरने के 10 (8.0%), स्थिर वस्तु या सड़क किनारे संपत्ति से टकराने के 8 (6.4%), मौसम की स्थिति के कारण 7 (5.6%), तथा जानवरों की समस्या से संबंधित 6 मामले (4.8%) दर्ज हुए हैं। आंकड़ों से यह बात भी सामने आई कि दुर्मघटनाओं में मरने वालों में सबसे अधिक लोग 26 से 45 वर्ष आयु वर्ग के हैं। समग्र रूप से ये परिणाम संकेत देते हैं कि अधिकांश दुर्घटनाएं मानवीय त्रुटि और एकाग्रता की कमी से जुड़ी हैं, जिनके नियंत्रण के लिए चालक जागरूकता और सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करना आवश्यक है। उपायुक्त ने आंकड़ों से निकले निष्कर्ष के आधार पर सभी विभागों को दुर्घटनाओं को कम करने के लिए आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए उपायुक्त ने ई-डार पोर्टल पर उपलब्ध सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित आंकड़ों का विस्तृत विश्लेषण किया तथा पीएम राहत योजना की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को तत्काल उपचार उपलब्ध करवाने के लिए कैशलेस उपचार का प्रावधान है। उन्होंने सभी एसडीएम को समय-समय पर स्कूल बसों का निरीक्षण करने तथा इनमें निर्धारित सुरक्षा मानकों की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने को कहा। बैठक में जानकारी दी गई कि बंजार उपमंडल में यह कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा बाकि सभी उप मंडलों में भी इस कार्य को द्रुत गति से चलाया जा रहा है। उपायुक्त ने पुलिस विभाग और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को ओवरलोडिंग, वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने, निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन, बिना हेलमेट वाहन चलाने, नशे में वाहन चलाने तथा सरिया आदि सामग्री को असुरक्षित ढंग से परिवहन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।उन्होंने लोक निर्माण विभाग और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को जिले में दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान कर उनमें आवश्यक सुधार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जन जागरूकता अभियान सहित विभिन्न गतिविधियां निरंतर आयोजित की जा रही हैं। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने राजमार्ग पर किये गए अतिक्रमण को हटाने के लिए एनएचएआई को विशेष अभियान चलने के निर्देश दिए तथा बीआरओ को भी अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत इस कार्य में सहयोग करने को कहा । बैठक में जिला स्तरीय उच्च मार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स के शीघ्र गठित करने के भी निर्देश दिए गए। बैठक का संचालन क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आकांक्षा शर्मा ने किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक सेकर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बी.सी. नेगी, डॉ. सुरेश सहित जिला सड़क सुरक्षा समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। --
Kullu, Kullu | Nov 27, 2026
नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन – युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश Kullu Times नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला लाहौल स्पीति पुलिस द्वारा केलंग में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य लोगों, विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रहने तथा खेलों के प्रति रुचि विकसित कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (ADM), केलंग द्वारा किया गया। इस अवसर पर DySP HQ क्षमादत्त शर्मा भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में कुल 07 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में पटन वैली की टीम विजेता तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम उपविजेता रही। उपायुक्त लाहौल स्पीति निवेदिता नेगी द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को खेलों से जुड़ने, सकारात्मक गतिविधियों को अपनाने तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया गया। जिला लाहौल एवं स्पीति पुलिस – नशे के विरुद्ध जागरूकता, खेलों के माध्यम से सकारात्मकता।
Kullu, Kullu | Nov 27, 2026
कैम्ब्रिज अंतर्राष्ट्रीय स्कूल मौहल, कुल्लू में “मुट्ठी भर अनाज” कार्यक्रम का भव्य आयोजन अन्नपूर्णा चैरिटेबल ट्रस्ट को भेंट की राशन व आर्थिक सहायता Kullu Times विद्यार्थियों में सामाजिक सरोकार, संवेदनशीलता और सेवा भाव की भावना जागृत करने के उद्देश्य से कैम्ब्रिज अंतर्राष्ट्रीय स्कूल मौहल, कुल्लू में “मुट्ठी भर अनाज” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस सराहनीय पहल के अंतर्गत कक्षा तीसरी से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने घरों से एक-एक मुट्ठी अनाज लाकर समाज सेवा में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। विद्यार्थियों के साथ-साथ विद्यालय के समस्त शिक्षक वर्ग और कर्मचारियों ने भी इस पुण्य अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी के सामूहिक प्रयासों से लगभग 100 किलो आटा, 100 किलो चावल, 50 किलो मूंग दाल और 50 किलो माश दाल (कुल लगभग 300 किलो खाद्यान्न) एकत्रित किया गया। एकत्रित की गई यह संपूर्ण खाद्य सामग्री जरूरतमंदों की सेवा के लिए अन्नपूर्णा चैरिटेबल ट्रस्ट को विधिवत रूप से दान में दी गई। इसके अतिरिक्त, विद्यालय प्रबंधन की ओर से ट्रस्ट के निरंतर सेवा कार्यों को संबल प्रदान करने हेतु 11,000 रुपये की आर्थिक सहयोग राशि भी भेंट की गई। कार्यक्रम में उपस्थित अन्नपूर्णा चैरिटेबल सोसाइटी के सदस्य भीम कटोच ने विद्यालय परिवार के इस मानवीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने जानकारी दी कि अन्नपूर्णा ट्रस्ट वर्ष 2018 से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में प्रतिदिन निस्वार्थ भाव से अन्न सेवा (लंगर) का संचालन कर रहा है, जो जनसहयोग से ही निरंतर संभव हो पा रहा है। उन्होंने कोरोना महामारी के कठिन दौर में ट्रस्ट द्वारा किए गए राहत कार्यों को भी स्मरण किया और कहा कि विद्यालय द्वारा दिया गया यह राशन व 11,000 रुपये का योगदान जरूरतमंदों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। विद्यालय की प्रधानाचार्य रैना वर्मा ने बताया कि यह नेक पहल एएफएस (AFS), जूनियर रेड क्रॉस (JRC) और सेवा (SEWA) प्रोजेक्ट के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुई। उन्होंने इस अभियान से जुड़े सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ बच्चों को नैतिक मूल्यों, करुणा और दानशीलता की व्यावहारिक शिक्षा देना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। विद्यालय भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहेगा। इस अवसर पर कक्षा पहली से लेकर जमा दो तक के सभी विद्यार्थी एवं समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
Kullu, Kullu | Nov 27, 2026
जिला स्तरीय नार्को को-ऑर्डिनेशन समिति तथा नशा मुक्त भारत अभियान की बैठक आयोजित Kullu Times जिला स्तरीय नार्को को-ऑर्डिनेशन समिति तथा नशा मुक्त भारत अभियान की बैठक में नशे की गैर कानूनी खेती के उन्मूलन तथा नशे से अति प्रभावित पंचायतों के साथ मिलकर जागरूकता अभियान पर जिला स्तरीय नार्को को-ऑर्डिनेशन (एन-कोर्ड) समिति तथा नशा मुक्त भारत अभियान की बैठक कुल्लू में उपायुक्त डॉ अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में नशे की रोकथाम तथा अवैध भांग व अफीम की खेती के उन्मूलन के लिए एक प्रभावी एवं बहु-विभागीय रणनीति के अंतर्गत कार्य करता तथा नशे कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ मुहिम को तेज करना था। इस बैठक की कार्यवाही का संचालन करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक सेकर ने जानकारी देते हुए बताया कि गत बैठक में लिए गये निर्णय को अमली जामा पहनाते हुए पुलिस वन विभाग, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीमों द्वारा जिला में नशे की गैर कानूनी खेती के उन्मूलन का कार्य युद्धस्तर पर किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक नशे से कारोबार में लिप्त लोगों की 19 लाख रूपये की संपत्ति फ्रीज़ कि गई है तथा जागरूकता अभियान में 320 जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया है। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि नशा विरोधी अभियानों को सुचारू बनाने के लिए अंतर-विभागीय समन्वय को और अधिक मजबूत किया जाए। उन्होंने पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों तथा उन पर की गई अनुपालना की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा विभागीय समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे की रोकथाम केवल कानून प्रवर्तन एजेंसियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज, पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षण संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों तथा आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालयों और महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रमों को और अधिक गति दी जाए तथा युवाओं को खेल, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा जाए। उन्होंने कृषि एवं बागवानी विभाग को नशे की अवैध खेती से सम्बंधित क्षेत्रों में लाभकारी वैकल्पिक नगदी फसलों एवं पौधों को उगाए जाने की संभावनाओं पर कार्य करने के निदेश दिए ताकि इस कार्य में लिप्त लोगों को बेहतर विकल्प से जोड़ा जा सके। बैठक में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने, विभिन्न विभागों के मध्य सूचना साझा करण को मजबूत करने तथा जन-जागरूकता अभियानों को व्यापक स्तर पर चलाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए समन्वित प्रयास सुनिश्चित किए जाएं तथा जिला स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक जागरूकता एवं रोकथाम गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए।उन्होंने कहा कि जिले में भांग व अफीम के पौधों को नष्ट करने के लिए रासायनिक 'वीडिसाइड' के पायलट स्तर पर इस्तेमाल हेतु संभावनाओं को तलाशने के उद्देश्य से वन विभाग से वन विभाग के उच्च अधिकारियों से पत्राचार किया जाएगा ताकि वन क्षेत्र में नशे की खेती को रोकने के लिए बेहतर समाधान खोजा जा सके। उन्होंने वन विभाग को अपने क्षेत्रों में भूमि के उपयोग पर निगरानी रखने और नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही, एनडीपीएस अधिनियम से संबंधित मामलों में राजस्व विभाग के पास लंबित भूमि सीमांकन के 41 आवेदनों को शीघ्रता से निपटाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने नशे के प्रसार को रोकने के लिए जिले की 28 चिन्हित अतिसंवेदनशील पंचायतों में नशा निवारण समितियों की बैठक अनिवार्य रूप से पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। युवाओं को इस सामाजिक बुराई से दूर रखने के लिए नशा विरोधी संदेशों के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन पर भी बल दिया गया।बैठक में 14 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों में अल्कोहल, सिगरेट और तंबाकू के बढ़ते चलन पर गंभीर चिंता जताई गई। इसके समाधान हेतु आबकारी और पुलिस विभाग को निर्देश जारी किए गए कि वे शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू, सिगरेट, फ्लेवर्ड टॉफी, चॉकलेट और हुक्का पार्लरों पर कड़ी नजर रखें तथा 'कोटपा' अधिनियम के तहत नियम उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अधिक से अधिक चालान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को जिले में नशे के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस नीति के साथ काम करने का स्पष्ट निर्देश दिया। बैठक में संभावना संस्था से आए पांकी सूद ने भी अपनी प्रस्तुति दी तथा नशे के दुष्चक्र से युवाओं को बचाने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किया। बैठक में जिला पर्यटन विकास अधिकारी रोहित शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Kullu, Kullu | Nov 27, 2026
बस्तोरी पंचायत की महिलाओं को कुल्लू शहर में सब्जियाँ बेचने के लिए उचित स्थान दिलाने की मांग को लेकर प्रधान सुरेखा ठाकुर ने की बैठक कुल्लू। बस्तोरी पंचायत की उन मेहनतकश महिलाओं की समस्याओं को लेकर आज पंचायत स्तर पर एक बैठक आयोजित की गई, जो पिछले लगभग 25–30 वर्षों से अपने खेतों में उगाई गई ताज़ी सब्जियाँ कुल्लू शहर में लाकर बेचती आ रही हैं और इसी के माध्यम से अपने परिवारों का पालन-पोषण कर रही हैं। बैठक में पंचायत प्रधान सुरेखा ठाकुर, वार्ड सदस्य नथान दीपा कुमारी एवं सरला देवी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस दौरान महिलाओं ने अपनी समस्याओं को विस्तार से प्रतिनिधियों के समक्ष रखा। महिलाओं ने बताया कि उन्हें कुल्लू शहर में अपनी सब्जियाँ बेचने के लिए उचित स्थान उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे उनके पारंपरिक रोजगार और आजीविका पर असर पड़ रहा है। प्रधान सुरेखा ठाकुर ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि उनकी इस समस्या को गंभीरता से प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन महिलाओं का पिछले कई दशकों से कुल्लू शहर में सब्जियाँ बेचने का सिलसिला रहा है। ये महिलाएँ अपने खेतों में मेहनत करके सब्जियाँ उगाती हैं और उन्हें बेचकर अपने परिवारों की आर्थिक जरूरतें पूरी करती हैं। ऐसे में उन्हें भी अपना उत्पाद बेचने के लिए एक उचित और सम्मानजनक स्थान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर जल्द ही पंचायत प्रतिनिधि एवं प्रभावित महिलाएँ जिला उपायुक्त (DC) कुल्लू से मुलाकात करेंगे और महिलाओं के लिए उचित स्थान उपलब्ध करवाने की मांग प्रमुखता से रखेंगे। प्रधान ने कहा कि यह किसी राजनीतिक दल या राजनीति का मुद्दा नहीं, बल्कि गाँव की मेहनतकश महिलाओं के रोजगार, सम्मान और उनके परिवारों की आजीविका से जुड़ा विषय है। पंचायत का प्रयास रहेगा कि महिलाओं को उनका उचित अधिकार मिले और उनकी वर्षों पुरानी आजीविका सुरक्षित रह सके। प्रधान सुरेखा ठाकुर ने स्पष्ट किया कि पंचायत महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगी और जब तक उनकी समस्या का उचित समाधान नहीं होता, तब तक इस मांग को प्रशासन के समक्ष उठाती रहेगी।#Women
Kullu, Kullu | Nov 27, 2026