कामडारा: तेज बारिश में अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराया, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त
Kamdara, Gumla | Aug 10, 2026 कामडारा स्टेट हाईवे पर होटल मां तारणी के समीप रविवार की मध्य रात्रि तेज बारिश के बीच एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे शीशम के पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि हादसे में चालक और उपचालक बाल-बाल बच गए। सोमवार की सुबह 9 बजे चालक ने बताया ट्रक ओडिशा से डस्ट लेकर रांची के नगड़ी जा रहा था।