चास: बोकारो में गंगा समिति द्वारा स्वच्छता अभियान की बैठक, डीसी और मेयर हुए शामिल
Chas, Bokaro | Apr 8, 2026 बोकारो समाहरणालय सभागार में बुधवार को जिला गंगा समिति द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान के सफल संचालन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।समय लगभग साढ़े चार बजे बताया गया कि इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने की, जिसमें अभियान की रूपरेखा, क्रियान्वयन और जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।