बरहेट: कदमा गांव के समीप तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, एक गंभीर
बरहेट- लिट्टीपाड़ा मुख्य सड़क पर मंगलवार के अपराह्न कदमा गांव के समीप तेज रफ्तार पिकअप बेन और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई हादसे में महेशपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी 30 वर्षीय निकोलस हांसदा की मौके पर मौत हो गई जबकि इसी गांव के 30 वर्षीय जिनसे टुडू गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनसे को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया पुलिस जांच शुरू।