पहाड़ी: पहाड़ी में 67.76% और कामां में 71.25% हुआ मतदान, प्रत्याशियों की किस्मत EVM में बंद
पहाड़ी और कामां क्षेत्र में पंचायत चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। पहाड़ी में 67.76 प्रतिशत और कामां में 71.25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान समाप्त होने के साथ ही प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई। मतदान के दौरान मंगलवार शाम 6 बजे तक जिला कलेक्टर और एसपी सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी एसडीएम के साथ लगातार फील्ड में सक्रिय रहे।