घाटमपुर: आगापुर में हुई विशाल कार्यकर्ता बैठक,सरकार पर जमकर बरसे नेता
कानपुर के घाटमपुर तहसील अंतर्गत आगापुर इलाके में इंडिया गठबंधन ने एक विशाल कार्यकताओं की बैठक की। आगामी लोकसभा चुनाव बेहद नजदीक है। ऐसे में इंडिया गठबंधन के नेता और सुप्रीम कोर्ट के वकील मोहित यादव ने सरकार को जमकर घेरा और बोले कि अब तो भाजपा के नेता ही अपने प्रत्याशी का विरोध करने लगे हैं। जनता उनसे बेहद नाराज है,इस बार बदलाव जरूरी है।