कानपुर के घाटमपुर तहसील अंतर्गत साढ़ थाने की पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एक लोडर को सीज किया है। दरअसल लोडर चालक लोडर में अवैध रूप से सवारियों को भरकर उन्हें ले जा रहा था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।