घाटमपुर: महुआपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला युवक शव,जांच में जुटी पुलिस
कानपुर के घाटमपुर तहसील अंतर्गत सजेती थाना क्षेत्र के महुआपुर इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव लटका मिला है। मामले में जैसे ही परिजनों को सूचना मिली तो रोना पीटना मच गया। तो वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। इसके साथ ही पंचनामा भरने की कार्यवाही पुलिस के द्वारा की जा रही है।