घाटमपुर: राहा मोड़ के पास ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली पलटा, दो की मौत, एक घायल, पुलिस ने शवों को भेजा पोस्टमार्टम हाउस
घाटमपुर क्षेत्र के राहा मोड़ के पास ट्रक ने रोड किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। घटना में ट्रैक्टर ट्राली में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों की सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दो को मृत घोषित कर दिया व तीसरे को जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया है