रेउना थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में तार टूट कर जमीन पर गिरने से निकली चिंगारी से गेहूं की लगभग 10 बीघा का खड़ी फसल जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुँची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया हैं।