Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Jdu
Sambalpur
Jabalpur
Crimenews
Firozabad
superfastnews900
कुल्लू में आमरण अनशनकारियों की बिगड़ी तबीयत, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया कर्जमाफी की मांग को लेकर अनशन पर बैठे युवा, जमीन पर लेटे रहे अनशनकारी ढालपुर में पुलिस ने अनशन स्थल से उठाकर उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Kullu, Kullu
| Oct 9, 2026
MORE NEWS
आनी : आउटर सिराज भवन कुल्लू के पांच कमरे इस बार दशहरे में आनी आउटर सिराज से आए देवी देवताओं के आए प्रमुख लोगों के लिए पहले से रिजर्व रखे : विधायक लोकेंद्र कुमार आनी।
Kullu, Kullu | Oct 9, 2026
आनी में घायल और बीमार आवारा कुत्तों की मदद के लिए आगे आने पर पशुपालन विभाग (Veterinary Department) का बहुत-बहुत धन्यवाद। बेजुबान जानवरों को ढूंढ-ढूंढकर उनकी मरहम-पट्टी करने की यह कोशिश सराहनीय है। ऐसे नेक कार्यों से इंसानियत और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश जाता है। धन्यवाद पशुपालन विभाग, आनी। बेजुबानों की सेवा ही सच्ची इंसानियत है।
Kullu, Kullu | Oct 9, 2026
💇♀️ Amazing Offers at The Mirror! 🎉 Hurry up and grab your favourite deals. Don’t miss out on these exciting offers! ✨
Kullu, Kullu | Oct 9, 2026
कौशल विकास एवं स्वरोजगार के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं। कल्लू के पॉलिटेक्निक कॉलेज के लिए सरकार द्वारा 3 करोड रुपए स्वीकृत। Kullu Times नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री, हिमाचल प्रदेश सरकार, राजेश धर्माणी ने आज कुल्लू जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंग नाला (मनाली) में फर्स्ट एक्यूरेसी पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप 2026' का बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ किया। इस अवसर पर मनाली पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन द्वारा मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया, जबकि इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने स्थानीय नाग मंदिर में पूजा-अर्चना की।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि सोलंग घाटी प्रदेश की सबसे सुंदर घाटियों में से एक है। यहाँ के लोग पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सस्टेनेबल टूरिज्म को बढ़ावा दे रहे हैं और अपनी उत्कृष्ट अतिथि सत्कार परंपरा के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को विश्व का बेहतरीन पर्यटन राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके लिए पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति से रूबरू कराते हुए साफ-सुथरे पर्यटन को बढ़ावा देना आवश्यक है। युवाओं के कौशल विकास और स्वरोजगार पर जोर देते हुए उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से कुल्लू जिले में युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके तहत 210 युवाओं को असिस्टेंट राफ्टिंग गाइड, 90 को होमस्टे संचालन, 60 को स्ट्रीट फूड वेंडर, 60 को नेचर गाइड तथा 30 युवाओं को साहसिक पर्यटन गाइड का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से सरकार की स्वरोजगार एवं स्वावलंबन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पॉलिटेक्निक कॉलेज कुल्लू के लिए सरकार द्वारा 3 करोड रुपए की राशि स्वीकृत की गई है जिससे इस तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इस कार्यक्रम में मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि प्रधान ग्राम पंचायत पलचान शिवानी ठाकुर, ग्रांम पंचायत बुरूवा रीना देवी, बीडीसी पलचान विमला देवी, उप प्रधान ग्राम पंचायत पलचान दीपक, बीडीसी बुरूवा सीता देवी, एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा, डीएसपी विक्रांत, मनाली पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी, संस्थापक सदस्य रोशन ठाकुर, प्रतियोगिता में भाग ले रहे प्रतियोगी पायलट, गणमान्य लोग एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। --
Kullu, Kullu | Oct 9, 2026
टूटी सड़कें, बदहाल स्कूल भवन, कच्चे रास्ते, पांच साल बाद भी विकास की राह देख रही पेखड़ी पंचायत। जर्जर स्कूल भवनों के बीच पढ़ाई, बेहतर शिक्षा के लिए गांव छोड़ रहे बच्चे। शलिंगा और पेखड़ी गांव के प्राथमिक स्कूलों की हालत चिंताजनक। क्षतिग्रस्त स्कूल भवन गिराने की कागजी प्रक्रिया पूरी, अब धरातल पर कार्रवाई का इंतजार। Kullu Times जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की तीर्थन घाटी स्थित ग्राम पंचायत पेखड़ी में बुनियादी सुविधाओं की कमी ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। पंचायत के अंतर्गत आने वाले राजकीय प्राथमिक पाठशाला पेखड़ी-1, गांव शालिंगा और राजकीय प्राथमिक पाठशाला पेखड़ी-2, गांव पेखड़ी सहित नाहीं स्कूल के भवनों की हालत बदतर होती जा रही है। कई भवन असुरक्षित घोषित हो चुके हैं, लेकिन उन्हें गिराने की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। वहीं, टूटी सड़कों और कच्चे रास्तों के कारण भी ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करीब पांच वर्ष पहले ग्राम पंचायत नौहांडा से अलग होकर नई बनी ग्राम पंचायत पेखड़ी में विकास कार्यों की गति धीमी होने को लेकर भी स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पंचायत भवन का निर्माण कार्य भी अभी शुरुआती स्तर पर है। ऐसे में शिक्षा, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति में सुधार नहीं होने से लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं। तीन स्कूलों के भवनों की हालत खराब स्थानीय लोगों के अनुसार, नाहीं, पेखड़ी और शालिंगा स्थित तीनों स्कूलों के भवन काफी पुराने हैं और उनकी हालत लगातार खराब होती जा रही है। कुछ भवनों को असुरक्षित घोषित किया जा चुका है, लेकिन उन्हें गिराने का काम अभी शुरू नहीं हुआ है। इससे बच्चों की सुरक्षा और पढ़ाई को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। विशेष रूप से राजकीय प्राथमिक पाठशाला पेखड़ी-2 की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। इस स्कूल में वर्तमान में केवल आठ विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्थानीय समाजसेवी यज्ञ चंद जुफरा ने बताया कि गांव पेखड़ी स्थित इस स्कूल के भवन की हालत संतोषजनक नहीं है। स्कूल के शौचालय और रसोईघर भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। ऐसे में बच्चों को सुरक्षित वातावरण और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाना बेहद जरूरी है। बेहतर शिक्षा के लिए गांव से बाहर जा रहे बच्चे स्थानीय निवासी पदम देव, महेश्वर सिंह, गायत्री, यशपाल, इंद्र सिंह, राजू नेगी और संजय नेगी सहित अन्य लोगों का कहना है कि स्कूल भवनों की खराब हालत और सुविधाओं की कमी के कारण अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए कई परिवार बच्चों को गांव से बाहर भेजने को मजबूर हो रहे हैं। इससे परिवारों पर आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि गांव के स्कूलों में सुरक्षित भवन और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों, तो अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई के लिए उन्हें घर से दूर नहीं भेजना पड़ेगा। दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों को भी अच्छी शिक्षा और सुरक्षित स्कूलों का अधिकार मिलना चाहिए। टूटी सड़कें और कच्चे रास्ते भी बने परेशानी ग्राम पंचायत नौहांडा के पूर्व प्रधान स्वर्ण सिंह ठाकुर ने बताया कि पेखड़ी पंचायत में स्कूल भवनों की समस्या के साथ-साथ सड़कों और कच्चे रास्तों की हालत भी खराब है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण सड़कें और रास्ते ग्रामीणों, विद्यार्थियों तथा अन्य लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इनकी खराब स्थिति के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पंचायत में शिक्षा और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए संबंधित विभागों और प्रशासन को गंभीरता से काम करना चाहिए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। 10 क्षतिग्रस्त स्कूल भवनों की रिपोर्ट भेजी गई: बीपीईओ खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी रमेश भारद्वाज ने बताया कि गत वर्ष बंजार क्षेत्र में आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुए 10 प्राथमिक स्कूल भवनों की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। इस संबंध में वीरवार को बंजार में उपमंडल अधिकारी के साथ बैठक भी हुई, जिसमें इन समस्याओं पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त स्कूल भवनों को गिराने के लिए जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब आगे की कार्रवाई लोक निर्माण विभाग की ओर से की जानी है। केवल रिपोर्ट नहीं, धरातल पर कार्रवाई की जरूरत ग्राम पंचायत पेखड़ी के उपप्रधान नील चंद ने कहा कि स्कूल भवनों की खराब हालत शिक्षा व्यवस्था के सामने गंभीर सवाल खड़े करती है। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी सुरक्षित स्कूल भवन, पर्याप्त कमरे और बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलनी चाहिए। केवल रिपोर्ट भेजना पर्याप्त नहीं है, बल्कि समस्याओं का समय पर समाधान होना भी जरूरी है। अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि संबंधित विभाग और प्रशासन शालिंगा, पेखड़ी और नाहीं सहित क्षेत्र के अन्य स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए जल्द ठोस कदम उठाएंगे। साथ ही, टूटी सड़कों और कच्चे रास्तों की समस्या का भी समाधान किया जाएगा। बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा से जुड़े इन मुद्दों को प्राथमिकता देना जरूरी है, ताकि दूरदराज के गांवों के विद्यार्थियों को भी सुरक्षित माहौल में पढ़ने का अवसर मिले और अभिभावकों को बेहतर शिक्षा के लिए अपने बच्चों को गांव से बाहर भेजने के लिए मजबूर न होना पड़े।
Kullu, Kullu | Oct 9, 2026
दिनेश कुमार पंचायत समिति अध्यक्ष और अमिता देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित एसडीएम कुनिका ऐकर्स ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ Kullu Times चायत समिति लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया के तहत दिनेश कुमार को अध्यक्ष तथा अमिता देवी को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी (ना.) एवं प्राधिकृत अधिकारी पंचायती राज चुनाव लाहौल स्थित केलांग कुनिका ऐकर्स ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि दिनेश कुमार पुत्र राम किशन, निवासी गांव एवं डाकघर मूरिंग, उपतहसील उदयपुर, जिला लाहौल-स्पीति, हिमाचल प्रदेश को पंचायत समिति लाहौल-स्पीति का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। वहीं, अमिता देवी पत्नी रमण, निवासी गांव एवं डाकघर शांशा, तहसील लाहौल, जिला लाहौल-स्पीति, हिमाचल प्रदेश को पंचायत समिति का उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। इस अवसर पर कुनिका ऐकर्स ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश कुमार एवं उपाध्यक्ष अमिता देवी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दोनों पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए क्षेत्र के विकास तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देंगे।
Kullu, Kullu | Oct 9, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और जे.पी. नड्डा के प्रयासों से हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं का हुआ कायाकल्प: डॉ. राजीव बिंदल Kullu Times प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार द्वारा विशेष तौर पर जगत प्रकाश नड्डा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उर्वरक एवं रसायन मंत्री के विहंगम प्रयासों से हिमाचल प्रदेश में ‘ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ (एम्स) जैसा अति विशिष्ट संस्थान खड़ा हो गया। यह संस्थान बहुत ही अल्प अवधि में बनकर तैयार हुआ और हिमाचल प्रदेश के रोगियों के इलाज के लिए एक शानदार मंदिर के रूप में विकसित किया गया। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि इसके पीछे एक असाधारण प्रयास जगत प्रकाश नड्डा का रहा, जिन्होंने एक साल में चार-चार, पांच-पांच बार व्यक्तिगत रूप से बिलासपुर आकर विकसित हो रहे एम्स के कार्यों की समीक्षा की। सभी बाधाओं को समय अवधि में दूर किया और दिल्ली के स्तर पर निरंतर मॉनिटरिंग करते हुए एम्स को एम्स बनाने के लिए सारी शक्ति झोंक दी। हिमाचल प्रदेश के गरीब लोगों के प्रति नड्डा के समर्पण ने और मोदी के आशीर्वाद ने एक ऐसे संस्थान को विकसित किया, जो आने वाले दशकों तक लाखों रोगियों के जीवन को सुखद बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। न केवल एम्स, अपितु 3 मेडिकल कॉलेज—चंबा, हमीरपुर और नाहन के लिए 750 करोड़ रुपये उपलब्ध कराना, प्रदेश के मातृ एवं शिशु संस्थानों के लिए करोड़ों रुपये उपलब्ध कराना, कैंसर संस्थानों के लिए, ट्रॉमा सेंटर्स के लिए, बड़े-बड़े इक्विपमेंट्स के लिए करोड़ों-अरबों रुपये उपलब्ध करवाकर प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह नरेंद्र मोदी की देन और जगत प्रकाश नड्डा के सार्थक प्रयासों से हो पाया है। उन्होंने आगे कहा कि जिस सुंदर तरीके से, तेज गति के साथ एम्स बिलासपुर आगे बढ़ रहा है, वह समय दूर नहीं जब यह उत्तरी भारत का श्रेष्ठ चिकित्सा संस्थान बनेगा। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जगत प्रकाश नड्डा की मौजूदगी में चिकित्सकों को डिग्रियां बांटना एक अति सुंदर भविष्य की छवि को दिखाता है। सीआरआई कसौली, जो देश का वैक्सीन पैदा करने वाला सबसे पुराना संस्थान है, वहां माननीय नड्डा जी का लगातार प्रवास करना, उसके नए विंग्स का लोकार्पण करना, लाहौल-स्पीति में शोध केंद्र स्थापित करना और आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से प्रदेश के लाखों लोगों के जीवन की रक्षा करना—ये वो बड़े काम हैं जिसका लाभ हिमाचल प्रदेश के जनमानस को मिल रहा है। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि यदि हम प्रदेश के चिकित्सा संस्थानों की प्रगति की ओर नजर दौड़ाएं, तो हमें ध्यान में आएगा कि बड़ी मात्रा में केंद्र द्वारा धन दिए जाने के बाद भी भवनों का निर्माण अधर में लटका है। चिकित्सकों की आपूर्ति न होने से रोगियों को भारी कष्ट हो रहा है और कुछ एक संस्थान तो जर्जर हालत में पहुंच गए हैं। वजह है—प्रदेश सरकार की जनता के प्रति बेरुखी, और केवल अपने लिए व मित्रों के लिए संसाधनों का व सरकारी शक्तियों का उपयोग करने की ललक ने प्रदेश की जनता को बदहाली में छोड़ दिया है। अंत में डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हैं और जगत प्रकाश नड्डा के निरंतर प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हैं। BJP Himachal Pradesh BJP KULLU HP J.P.Nadda Jairam Thakur Narendra Modi @top fans
Kullu, Kullu | Oct 9, 2026
ढालपुर मैदान में आमरण अनशन कर रहे युवाओं को पुलिस ने हटवाया एंबुलेंस में डालकर ढालपुर अस्पताल में किया एडमिट किसानों की कर्ज माफी को लेकर अनशन पर बैठा था युवा कर्ण बौद्ध व अन्य युवा। Kullu Times
Kullu, Kullu | Oct 9, 2026