बनशीरा गांव में भालुओं का आतंक, दिन-रात गांव में घूम रहे तीन भालू!
बनशीरा गांव में तीन भालुओं की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, भालुओं ने मधुमक्खियों के बॉक्स तोड़ दिए हैं और गौशाला के दरवाजों पर भी पंजों से खरोंचें मारी हैं।
ग्रामीणों ने पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों से वन विभाग के साथ बातचीत कर इस समस्या का जल्द समाधान करवाने की मांग की है। साथ ही वन विभाग से भी आग्रह किया है कि किसी अप्रिय घटना से पहले उचित कदम उठाए जाएं।
Kullu, Kullu | Nov 24, 2026