शिक्षा बोर्ड से 01 अधीक्षक हुई सेवानिवृत, गरिमामयी समारोह में दी गई विदाई
भिवानी, 30 सितंबर, 2026 : आज हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से श्रीमती उर्मिला देवी अधीक्षक पद से सेवानिवृत हुई है। शिक्षा बोर्ड सचिव श्री दीपक बाबूलाल करवा ने सेवानिवृत हुई अधीक्षक को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा उनके सुखमय व आनंदमय जीवन की कामना की।
उन्होंने बताया कि श्रीमती उर्मिला देवी अधीक्षक 31 वर्ष 01 महीना 28 दिन तक बोर्ड में अपनी सेवाएं देने उपरान्त सेवानिवृत हुई हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रयासों के फलस्वरूप शिक्षा बोर्ड प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने सेवानिवृत हुई अधीक्षक को भेंट स्वरूप स्मृति-चिह्न व उपहार देकर शिक्षा बोर्ड से सेवानिवृत किया। इसके अतिरिक्त ऑफिसर एसोसिएशन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा भी सेवानिवृत हुई अधीक्षक को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत हो रही अधीक्षक के परिजन व बोर्ड के अन्य अधिकारी/कर्मचारी भी मौजूद रहे।