बगोदर: औंरा में विराट करम महोत्सव का हुआ आयोजन, विधायक भी झुमें
बगोदर प्रखंड के औंरा स्थित बिनोद उच्च विद्यालय के मैदान में करम अखड़ा समिति की ओर से शुक्रवार को विराट करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुभारंभ करम अखाड़ में जावा डाली की पूजा अर्चना के साथ की गई।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बगोदर विधायक नागेंद्र महतो शामिल हुए। इस दौरान विधायक भी करम अखडा में मांदर की थाप में जमकर झुमें।