#पुलिस लाइन में एसपी ओमवीर सिंह ने ली शुक्रवार परेड की सलामी, जवानों संग लगाई दौड़
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ दौड़ लगाकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने का संदेश दिया।
परेड में अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल अभ्यास कराया गया। एसपी ने ड्रिल का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को अभ्यास को और बेहतर तरीके से कराने के निर्देश दिए।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने थानों और डायल-112 वाहनों में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरण, फर्स्ट एड किट समेत विभिन्न आपातकालीन उपकरणों का निरीक्षण किया। उन्होंने उपकरणों की नियमित साफ-सफाई, उचित रख-रखाव और कुशल संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन मंजीरी राव, क्षेत्राधिकारी नगर सतीश शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक रामबेलास तथा पीआरओ पुलिस अधीक्षक निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
#बलिया #बलिया_पुलिस #ओमवीर_सिंह #एसपी_बलिया #पुलिस_लाइन #शुक्रवार_परेड #पुलिस_परेड #जवान #डायल112 #पुलिस_प्रशासन #कानून_व्यवस्था #BalliaPolice #BalliaNews #UPPolice #PoliceNews