दमोह के देहात थाना क्षेत्र में मलैया कृषि फार्म के सामने शुक्रवार सुबह सुरेंद्र यादव (30) निवासी मुडे़री, थाना तेजगढ़ का शव संदिग्ध हालत में मिला। युवक गुरुवार से लापता था। पास में उसकी बाइक खड़ी मिली। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।