चूरू: गांव रिड़खला में मतदान के दौरान अचानक बेहोश होकर टेबल पर गिरा कर्मचारी, पुलिस जवान ने सीपीआर देकर अस्पताल पहुंचाया
Churu, Churu | Nov 16, 2026 चूरू जिले में सोमवार को सरपंच और वार्ड पंच चुनाव के दौरान रिडखला गांव के मतदान केंद्र पर ड्यूटी कर रहे 55 वर्षीय मतदान कर्मचारी रामकुमार की अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोपहर करीब सवा तीन बजे मतदान प्रक्रिया के दौरान रामकुमार अचानक टेबल पर गिरकर बेहोश हो गए। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बूथ पर तैनात पुलिस जवान बनवारीलाल शर्मा ने तुरंत उन्हें संभाला और सीपीआर