डेहरी: घनकी जामुन चौक से करमचट डैम तक सड़क निर्माण और चौड़ीकरण की कवायद तेज
Dehri, Rohtas | Aug 21, 2026 घनकी जामुन चौक से करमचट डैम तक सड़क निर्माण व चौड़ीकरण की कवायद तेज । रोहतास में पर्यटन और आवागमन को बेहतर बनाने के लिए सड़क निर्माण व चौड़ीकरण की कवायद तेज हो गई है। शुक्रवार को जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में घनकी जामुन चौक से बुढन नहर चौक तक सड़क निर्माण तथा बुढन नहर चौक से करमचट डैम तक सड़क चौड़ीकरण को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया गया।