मुरैना: कलेक्टर ने 30 जून 2026 तक ज़िले से बाहर पशुचारा भेजने पर लगाया प्रतिबंध, आदेश जारी
Morena, Morena | May 15, 2026 अब 30 जून 2026 तक जिले की सीमा से बाहर पशुचारा भेजने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में पशुधन के लिए पर्याप्त चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने और भविष्य में चारे की कमी की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। प्रशासन का कहना है कि जिले से लगातार चारा बाहर भेजे जाने के कारण परेशानी हो रही थी।