कोलायत: राउमावि कोलायत में शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने गुरुजनों के मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लिया, शैक्षणिक गतिविधियां
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोलायत में शिक्षक दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और संस्कारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शिक्षकों की उपलब्धियों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को भी बताया गया।