किशनगंज: स्वास्थ्य शिविर में 153 छात्राओं सहित 158 लोगों की हुई जांच
किशनगंज कस्बे के तेजाजी डांडा स्थित राजकीय जनजाति कन्या उच्च माध्यमिक आवासीय विद्यालय में द हंस फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर लगाया। इसमें 153 छात्राओं और 5 स्टाफकर्मियों सहित 158 लोगों की जांच की गई। शिविर में ब्लड ग्रुप, शुगर, टाइफाइड, कैल्शियम और बीपी सहित अन्य जांचें कर जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां दी गईं।