हथुआ: फर्जी प्रमाण पत्र पर 13 साल से नौकरी: हथुआ में 2 महिला टीचर पर केस, उच्च न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई
फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर करीब 13 वर्षों से सरकारी नौकरी कर रहीं दो शिक्षिकाओं के खिलाफ हथुआ थाना में प्राथमिकी की गई है।माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा की गई जांच में दोनों शिक्षिकाओं के प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।