रुड़की के मंगलौर क्षेत्र में गंगनहर किनारे मिले महिला के शव के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, सौतेली बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मां सरिता की हत्या की साजिश रची। आरोप है कि शादी का विरोध करने पर दोनों ने सरिता को कार में बैठाकर ले गए और रास्ते में धारदार हथियार से उसकी हत्या कर शव को गंगनहर किनारे फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी बेटी और उसके प्रेमी आशीष चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू और कार बरामद की गई है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
#RoorkeeNews #ManglaurNews #CrimeNews #MurderCase #PoliceInvestigation #UttarakhandNews