भगवानपुर में सिटी हेल्थ केयर हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य विभाग ने किया सील!
भगवानपुर में स्वास्थ्य विभाग ने सिटी हेल्थ केयर हॉस्पिटल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान अस्पताल संचालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए, जिसके बाद विभाग ने यह कार्रवाई की।
वहीं, सीएमओ ने कथित झोलाछाप डॉक्टर परवेज के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही है। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
अब सवाल है कि बिना जरूरी दस्तावेजों के अस्पताल कैसे संचालित हो रहा था और मरीजों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार विभागों की निगरानी व्यवस्था पर क्या सवाल खड़े होते हैं?
#JanwaniExpress #Bhagwanpur #CityHealthCareHospital #Haridwar #HealthDepartment #CMO #DoctorParvez #HospitalSealed #HealthNews #BreakingNews #UttarakhandNews #HindiNews #NewsUpdate #LatestNews #LocalNews #Action #HospitalNews
Laksar, Haridwar | Aug 22, 2026